RAM MANDIR:वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत Delhi to Ayodhya

RAM MANDIR : राम मंदिर भगवान राम को समर्पित भारत के उत्तरप्रदेश राज्य के अयोध्या मे स्थापित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। बहुत जल्द RAM MANDIR का उद्घाटन होने वाला है। आज भारत के कोने कोने से लोग रामलला के दर्शन करने के लिए राम जन्मभूमि (RAM MANDIR) जाना चाहते है। ऐसे ही कुछ राम भक्त जो दिल्ली मे रहते है और रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने का प्लान बना रहे है उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली से अयोध्या के बीच सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने से पहले यह दिल्ली से अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए बड़ा तोहफा है। राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हो रहा है ।

इस आर्टिकल मे हम आपके साथ “दिल्ली से अयोध्या के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस” के बारे मे जानकारी साझा करेंगे,। जानिए वंदे भारत एक्सप्रेस में कितना लगेगा समय और क्या है किराया? दिल्ली में रहने वाले सभी राम भक्तों के लिए यह आर्टिकल काफी मददगार होने वाला है।

दिल्ली से आनंद विहार टर्मिनल से खुलकर यह ट्रेन आपको काफी कम समय में ही रामनगरी अयोध्याधाम पहुंचा देगी। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू हो जाने से अयोध्या और दिल्ली के बीच की दूरी और भी घट गयी है। राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद कोई श्रद्धालु चाहे तो दिल्ली से अयोध्या जाकर बड़े ही आराम से रामलला के दर्शन करके वापस दिल्ली लौट सकता है। इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में 6 दिन हो रहा है। सिर्फ बुधवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी।

RAM MANDIR
RAM MANDIR

RAM MANDIR : आनंद विहार-अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से खुलकर अयोध्या और वापस अयोध्या से खुलकर वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आएगी। अप और डाउन रूट पर इस ट्रेन का नंबर 22425 और 22426 है। बुधवार के अलावा सप्ताह के 6 दिन इस ट्रेन का संचालन दिल्ली से अयोध्या के बीच किया जाएगा। दिल्ली से अयोध्या के रास्ते में यह ट्रेन सिर्फ दो स्टेशनों पर, कानपुर और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

RAM MANDIR : क्या होगा ट्रेन का समय

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के अलावा सप्ताह के बाकी 6 दिन यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी और दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर अयोध्याधाम स्टेशन से चलेगी और रात को 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार स्टेशन पर पहुंचेगी

RAM MANDIR : कितना होगा किराया

वंदे भारत का किराया किसी भी आम ट्रेन के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होता है। लेकिन इस ट्रेन की विशेषताएं और इसका कम समय में गंतव्य तक पहुंचाने की खासियत इस किराए को न्यायसंगत बना देती है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-अयोध्या रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयरकार का किराया ₹1,625 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,965 है। कानपुर सेंट्रल से अयोध्याधाम तक चेयरकार का किराया ₹835 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,440 है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार (दिल्ली) के चेयरकार का किराया ₹1,250 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,270 है। इस ट्रेन का संचालन 4 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या के बीच शुरू हो चुका है।

वंदे भारत एक्सप्रेस मे टिकट बुक करने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाईट को विज़िट करें।

वंदे भारत एक्सप्रेस कहाँ से कहाँ तक चलेगी?

Delhi to AYODHYA

वंदे भारत एक्सप्रेस का समय क्या है?

सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी और दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह के कितने दिन चलेगी?

6 दिन, बुधवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन ।

Leave a Comment